लुधियाना में बुजुर्ग दंपती को बेटे ने घर से निकाला:न्याय के लिए पहुंचे सीपी ऑफिस, जायदाद हड़पने का आरोप

लुधियाना जिले के न्यू शिवपुरी में एक बुजुर्ग दंपती को उनके बेटे और परिवार ने घर से बाहर निकाल दिया। शांति देवी और दरिया सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा, दो बहुएं और दो पोते जायदाद हड़पने की नीयत से उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डीसीपी ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए है। परिवार ने की मारपीट जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को परिवार ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित दंपती ने थाना सुंदर नगर में शिकायत दर्ज कराई। पिछले 11 दिनों से बुजुर्ग दंपती थाने के चक्कर काट रहे हैं। हर बार पुलिस उन्हें टालकर वापस भेज देती है। आखिरकार न्याय की आस में वे सीपी कार्यालय पहुंचे। डीसीपी रूपिंदर सिंह ने उनकी शिकायत सुनी। बुजुर्ग दंपती ने मारपीट की वीडियो फुटेज भी डीसीपी को सौंपी। डीसीपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीसीपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बुजुर्ग दंपत्ति की पूरी बात सुनने और वीडियो फुटेज देखने के बाद एसएचओ को तुरंत पर्चा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि वह बुजुर्ग दंपती को इंसाफ देकर रहेंगे।वहीं एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि पर्चा दर्ज किया जा रहा है और जो भी आरोपी होंगे, सभी को काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *