पेंड्रारोड रेलवे कार्यालय में मजदूर दिवस समारोह:कर्मचारियों को किया सम्मानित, अधिकारों और कर्तव्यों पर हुई चर्चा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुभागीय कार्मिक कार्यालय पेंड्रारोड में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला और पुरुष कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने मजदूरों के अधिकारों की जानकारी देते हुए श्रमिक संघर्ष के इतिहास को याद किया। रेल कर्मचारियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने और देश एवं रेल की सेवा करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अबोध कुमार, बी.पी. पटेरिया, जे. एक्का, विकास कुमार, ए.एस. गौरी और जे. कुजूर प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी उपस्थित रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्मिक विभाग के इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार मोहन, सहायक मंडल इंजीनियर पेंड्रारोड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में सीता राम शर्मा, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर और एस.पी. सिंह, सहायक मंडल विद्युत अभियंता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल मजुमदार, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक और लक्ष्मण राव, कार्यालय अधीक्षक का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *