अक्षय तृतीया पर चांदी की खरीदारी में उछाल:कांकेर में बच्चों ने की गुड्डा-गुड़िया की शादी; महंगा होने से सोने की बिक्री कम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अक्षय तृतीया पर बाजार में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। सराफा बाजार में सोने की बिक्री कम रही, जबकि चांदी के गहनों की खरीदारी में तेजी देखी गई। व्यापारियों के मुताबिक, एक साल में सोने के दाम 68 हजार से बढ़कर 97 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। इस कारण ग्राहकों का रुझान सोने से हटकर चांदी की ओर बढ़ा है। दुकानों में ग्राहकों की संख्या पहले जैसी ही रही, लेकिन खरीदारी की मात्रा कम हुई। जिले में इस शुभ मुहूर्त पर 100 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। वहीं, बच्चों ने घरों में अपनी तरह का त्योहार मनाया। उन्होंने गुड्डा-गुड़िया खरीदकर घरों के बाहर मंडप सजाए और शादी का आयोजन किया। बच्चों ने कराई गुड्डा-गुड़िया की शादी बाजार में फल, मिठाई और बर्तनों की भी अच्छी खरीदारी हुई। चारामा क्षेत्र में भी बच्चों ने गुड्डा-गुड़िया की शादी का आनंद लिया। इस तरह अक्षय तृतीया पर जहां वास्तविक विवाह समारोह हुए, वहीं बच्चों ने भी अपने अंदाज में इस पर्व को मनाया। सोने के का रेट बढ़ने से ग्राहक खरीदने से कतरा नहीं रहे हैं। सोने चांदी की दुकान में पहुंचे ग्राहक ने बताया कि अक्षय तृतीया में सोना खरीदना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। उन्होंने यह माना लिया वाकई सोने का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सोने का छोटा टुकड़ा क्यों ना हो अक्षय तृतीया के दिन खरीदना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन खेतों में अन्न का छिड़काव अक्षय तृतीया आदि अनादि काल से चला रहा है। जिसको लोग मानते आ रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन किसान अपने खेतों में पूजा अर्चना अन्न का छिड़काव करते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना रत्नों में से है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह का भी बड़ा महत्व है इस दिन देव लग्न मानकर विवाह करते हैं चाहे पंचांग में मुहूर्त हो या ना हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *