परीक्षा तनाव प्रबंधन पर वेबिनार, टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू

भास्कर न्यूज | बिजई ग्राम रवेली स्थित शहीद नरेन्द्र शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल में 28 अप्रैल को वेबिनार हुई। विषय था- परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन कैसे करें। कार्यक्रम में प्राचार्य कुमार सिंह साहू और शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न आने पर विद्यार्थियों में तनाव के लक्षण कैसे पहचानें और उसे कैसे दूर करें। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 शुरू किया गया है। यह हेल्पलाइन 29 अप्रैल से 9 मई तक दो पालियों में चलेगी। पहली पाली सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। इसमें मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कॅरियर काउंसलर, मंडल अधिकारी और सहायक प्राध्यापक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। यह सेवा उप सचिव जेके अग्रवाल के मार्गदर्शन और समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के सहयोग से संचालित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *