यूपीएससी: रक्षा सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया

भास्कर न्यूज | कवर्धा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 13 अप्रैल को आयोजित रक्षा सेवा परीक्षा (I) के लिखित भाग का परिणाम घोषित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और सेना (आईएमए/ओटीए) के लिए अपनी पहली पसंद दी है, उन्हें भर्ती निदेशालय की वेबसाइट joinindianarmy.nic.i n पर स्वयं को पंजीकृत करना आवश्यक है, ताकि उन्हें एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की जानकारी प्राप्त हो सके। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लिया है, वे फिर से पंजीकरण न करें। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *