धनबाद आईआईटी-आईएसएम के छात्र सौरव शक्ति को 1.26 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। सौरव मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र हैं। यह आईएसएम का अब तक का सबसे अधिक पैकेज है। यह जॉब ऑफर अमेजन ने जापान के लिए दिया है। सौरव के पिता ईंट भट्टा कारोबारी हैं। आईएसएम में प्लेसमेंट कम्पनियां आकर्षक पैकेज के साथ छात्रों को जॉब ऑफर प्रदान कर रही है। कई अन्य छात्रों को भी लाखों में जॉब ऑफर प्राप्त हुआ। संस्थान में अप्रैल तक करीब 1025 छात्रों का कैंपस सलेक्शन हुआ है। सर्वाधिक पैकेज सौरव को मिला है। बिहार के रहने वाले हैं सौरव
सौरव शक्ति ने बताया कि वे मूलतः अररिया फारबिसगंज (बिहार) के रहने वाले हैं। अररिया से ही उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने बताया उनके पिता सुशील कुमार ईंट भट्टे का व्यवसाय करते हैं। परिवार में माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची एक भाई और एक बहन हैं। भाई-बहन मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। परिवार का भरपूर सपोर्ट मिला: सौरव
सौरव का कहना है कि आज इस मुकाम तक पहुंच पाया क्योंकि परिवार का भरपूर सपोर्ट मिला हैं। दोस्तों का सहयोग भी खूब रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान से ही जानकारी मिली हैं कि उनका पैकेज 1.26 करोड़ अब तक का हाइयेस्ट पैकेज हैं और इससे काफी खुशी भी मिल रही हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपर के क्षेत्र में मिली जॉब
अमेजन ने जापान के लिए सौरव को जॉब ऑफर किया है और यह जॉब सॉफ्टवेयर डेवलपर के क्षेत्र में हुआ है। सौरव ने बताया कि इसी साल फरवरी में ही उनका ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ, जिसमें सफल हुए और कंपनी ने जॉब ऑफर किया। 2021-25 सत्र के छात्र सौरव शक्ति इसी साल पास आउट भी हो रहे हैं और अगस्त में वे नौकरी ज्वाइन करेंगे। ————————————- ये भी खबर पढ़िए IIT ISM धनबाद में रिकॉर्ड प्लेसमेंट:छात्र को अमेजन जापान से 1.26 करोड़ का पैकेज, 48 छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का ऑफर आईआईटी आईएसएम धनबाद में इस साल का प्लेसमेंट सीजन शानदार रहा है। मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सौरव शक्ति को अमेजन जापान ने 1.26 करोड़ रुपए के वार्षिक पैकेज पर नौकरी की पेशकश की है। यह संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। पढ़िए पूरी खबर…


