गोड्‌डा में 16 साल के किशोर का शव मिला:अर्धनिर्मित मकान से मिला दिलो खान का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

गोड्डा जिले में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मेहरमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत में मटर बाड़ी के एक अर्धनिर्मित मकान से 16 वर्षीय दिलो खान का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। दिलो खान बादशाह खान का पुत्र था और मटर बाड़ी का निवासी था। वह देर रात तक घर से बाहर था। स्थानीय ग्रामीणों ने जब अर्धनिर्मित मकान में शव देखा, तो उन्होंने तुरंत परिवार को सूचित किया। परिजन शव को घर ले गए। मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर को घटना की जानकारी मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *