फाजिल्का में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ का घर घेरा:MLA सवाना बोले- हरियाणा ने अपने कोटे से ज्यादा पानी लिया, पंजाब के खेत सूख जाएंगे

फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निवास के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व फाजिल्का विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना, पंजाब एग्रो चेयरमैन शमिंदर सिंह खिंडा, पूर्व विधायक अरुण नारंग और जिला योजना बोर्ड चेयरमैन सुनील सचदेवा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। विधायक सवना ने बताया कि हरियाणा ने 21 मई तक अपने हिस्से से 3% अधिक पानी लिया है। राजस्थान ने भी 11% अधिक पानी का उपयोग किया है। पंजाब को अभी तक अपने हिस्से का केवल 89% पानी मिला है। सवना ने चेतावनी दी कि हरियाणा को और अधिक पानी देने से पंजाब के खेत सूख जाएंगे। इसका सबसे ज्यादा नुकसान श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के किसानों को होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब के जल संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पंजाब किसी के अधिकारों का हनन नहीं कर रहा, बल्कि अपने जल अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *