उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की किताब ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का विमोचन किया। इस दौरान आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा- पहलगाम में हमें चुनौती मिली है। लेकिन हमारे पास डायनामिक पीएम मोदी हैं। उन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उन्होंने कहा- राज्यपाल महोदया, मेरे लिए घर में एक बड़ी चुनौती है। उस चुनौती को पार करने के लिए मैं राजभवन में भोजन के दौरान आपसे गुरुमंत्र लूंगा। अगर आपने मुझे चुनौती से उबरने का कोई गुरुमंत्र नहीं दिया, तो फिर मजबूरन मुझे एकलव्य बनाना पड़ेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि आनंदीबेन नाम ही काफी है। किताब लॉन्च करने के लिए उन्होंने 1 मई यानी मजूदरों का दिन चुना। गुजरात इनके दिल में धड़कता है। वहीं, आनंदी बेन पटेल ने कहा- इस पुस्तक को लिखने में मेरे माता-पिता, बेटे-बेटी-बहू सभी का इनपुट है। इसकी कीमत 500 रुपए रखी है। किसी को फ्री में नहीं मिलेगी क्योंकि मैं अहमदाबादी हूं। एक ही कप में हम तीन लोग चाय पीते हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा- ये किताब समुद्र मंथन के बाद निकली है, ये किताब नहीं ग्रंथ है। इसमें राज्यपाल की जिंदगी का सार समाहित है। धनखड़ की चुनौतियों को लेकर कही 4 बड़ी बातें- इससे पहले, उपराष्ट्रपति को बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन पर राज्यपाल और CM योगी ने रिसीव किया। वहां से वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) न्यू कैंपस पहुंचे। वहां किताब का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति राजभवन में लंच करने के बाद अपने सेक्रेटरी के पिता डॉ. एससी गुप्ता से मिलने उनके घर जाएंगे। उपराष्ट्रपति के लखनऊ दौरे के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…


