गिरिडीह में बंद खदान में डूबा युवक:सूरत से यज्ञ में शामिल होने आया था गांव, नहाने के दौरान हादसा

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में एक पत्थर खदान में नहाने के दौरान 23 वर्षीय युवक डूब गया। युवक की पहचान डढ़ो गांव निवासी विजय शर्मा के पुत्र अनूप शर्मा के रूप में हुई है। अनूप सूरत में काम करता था और गांव में हो रहे यज्ञ में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया, जहां यह दुर्घटना हुई। घंटों की कोशिश के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। दो साल पहले शुरू हुई यह खदान वर्तमान में बंद पड़ी है यह खदान मेसर्स मां देवी स्टोन वर्क्स की है, जिसके प्रोपराइटर पंकज कुमार हैं। दो साल पहले शुरू हुई यह खदान वर्तमान में बंद पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, खदान के संचालन के दौरान ब्लास्टिंग से टूटे पत्थर आसपास के घरों में गिरते थे। वर्तमान में खदान में पानी भर गया है और चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं है, जिससे लोग यहां नहाने आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *