नाबालिग मजदूरों से काम करवाने का खुलासा:लातेहार में ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत; मालिक फरार

लातेहार में एक ट्रैक्टर दुर्घटना ने बाल श्रम के गंभीर मामले को उजागर किया है। सदर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह 10 बजे एक ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 17 वर्षीय बादल कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए। इनमें ट्रैक्टर चालक चंदन सिंह, मिथलेश कुमार और राजेंद्र भुईयां शामिल हैं। घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल बादल को रांची रेफर किया गया, जहां गुरुवार को उसकी मृत्यु हो गई। घटना ईंट लेकर लातेहार जाते समय हुई घटना सासंग पंचायत स्थित प्रकाश साव के हीरा भट्टा से ईंट लेकर लातेहार जाते समय हुई। ट्रैक्टर की तेज रफ्तार इस हादसे का कारण बनी। ट्रैक्टर के मालिक विमल राम उर्फ विमल भुईयां हैं। वार्ड सदस्य हेमलाल भुईयां ने एक गंभीर खुलासा किया है। उनके अनुसार, ट्रैक्टर मालिक विमल नाबालिगों से जबरन काम करवाता था। दुर्घटना में शामिल चालक और अन्य दो मजदूर भी नाबालिग थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक ने न तो पीड़ित परिवार की कोई मदद की और न ही कोई सहानुभूति दिखाई। उल्टे प्रशासन की मिलीभगत से ट्रैक्टर को छिपा दिया और खुद फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *