बठिंडा की इंस्टाक्वीन बर्खास्त लेडी कॉन्स्टेबल को जमानत:50 हजार का बॉन्ड भरा; एक महीने तक जेल में रही, थार से मिली थी हेरोइन

बठिंडा पुलिस लाइन में तैनात और हेरोइन के साथ पकड़ी गई और बाद में बर्खास्त की गई लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को गुरुवार (1 मई) को कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए का जमानती बॉन्ड भरने के बाद रिहा किया। बठिंडा पुलिस ने 2 अप्रैल को अमनदीप कौर को 17.71 ग्राम हीरोइन और काली थार के साथ गिरफ्तार किया था। इंस्टा पर रील डालने की शौकीन अमनदीप कौर का पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पहले 2 और फिर 3 दिन का रिमांड लिया था। जांच के दौरान पुलिस को कोई अतिरिक्त सबूत नहीं मिला। इस मामले में अमनदीप के एक साथी को भी नामजद किया गया था। उसके पास से भी कुछ नहीं मिलने पर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। अमनदीप करीब एक महीने से जेल में बंद थीं। उनके वकील विश्वदीप सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह बठिंडा कोर्ट में वकीलों की बहस के बाद कोर्ट ने अमनदीप कौर को जमानत दे दी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने किया था अरेस्ट
2 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने उसे सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर तब पकड़ लिया था जब वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस ने FIR में बताया था कि नाके पर गाड़ी रोकी तो लेडी कांस्टेबल ने भागने की कोशिश की। हालांकि टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को गाड़ी के गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *