कपूरथला जेल में कैदियों ने हवालाती को पीटा:मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, हत्या के प्रयास में बंद था

कपूरथला मॉडर्न जेल में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हवालाती को साथी कैदियों ने मामूली विवाद के बाद बुरी तरह पीट दिया। घायल हवालाती की पहचान गोराया निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद रवि कुमार ने बताया कि घटना देर शाम की है। वह अपनी बैरक में बैठा था, जब कुछ कैदियों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर कैदियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रवि कुमार को तत्काल सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। ड्यूटी डॉक्टर ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर कोतवाली थाने को भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *