2500 महिलाएं मिट्‌टी कलश लेकर पहुंची स्टेडियम, गायत्री महोत्सव शुरू:रथ पर सवार हुए संत, जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत

गायत्री शक्तिपीठ बाड़मेर एवं शाति कुंज हरिद्वार की ओर से बाड़मेर आदर्श स्टेडियम में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें 2500 महिलाएं सिर पर कलश लेकर रवाना हई। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा आदर्श स्टेडियम में पहुंची। इस दौरान नेहरू नगर ओवरब्रिज में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद दिखाई दी। दरअसल, बाड़मेर शहर में 27 साल बाद 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई। चार दिवसीय महोत्सव का आगाज आज रविवार को हाई स्कूल मैदान से मंगल कलश यात्रा रवाना हुई। 2500 महिलाएं मिट्‌टी के कलश के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां कलश यात्रा में शामिल हुई। वहीं लोग हाथों में धर्मध्वजा लिए साथ में चले। यात्रा स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल, किसान हॉस्टल, ओवरब्रिज होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची। यात्रा आदर्श स्टेडियम में संतो और आचार्यों की ओर कलशों का पूजन और आरती की गई। रात को गायत्री परिवार की आठ सदस्यों की टोली की ओर से भजन कीर्तन किए जाएगे। शब्द क्रांति की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें यज्ञ और गायत्री उपसना क्यों की जाती है, इसे प्रदर्शनी में दर्शाया गया। मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत मंगल कलश यात्रा शहर के जहां-जहां से निकली वहां पर लोगों, महिलाएं और व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा में बैड बाजे, ऊंट और घोड़ें और रथ भी शामिल हुए। रथ में साधु का बैठाया गया। 108 कुंड पर 900 लोग बैठेंगे रेवंत सिंह ने कहा कि सोमवार को सुबह से एक पारी करीब एक घंटे से सवा घंटे होगी। इसमें 108 कुंड में 900 लोग आहूतियां देंगे। जो लोग आएंगे उनको बारी-बारी से यज्ञ में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा। महायज्ञ में कोई भी वीआईपी कल्चर नहीं है। सभी लोग महायज्ञ में बैठकर आहूतियां प्रदान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *