नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भोपाल में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल से भेंट की। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 118 करोड़ 85 लाख 47 हजार रुपए के नेपानगर विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार जताया। उल्लेखनीय है कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक दादू ने लोक निर्माण विभाग मंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। नेपानगर विधानसभा को मिली सौगात के लिए विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल मंत्री का आभार माना। इन निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति ग्राम पंचायत भवनों का होगा निर्माण


