राजस्थान में एक राज्य एक ग्रामीण बैंक योजना के तहत नए राजस्थान ग्रामीण बैंक ने 1 मई 2025 से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह बैंक दो ग्रामीण बैंकों के समामेलन से बना है। नए बैंक की 1593 शाखाएं हैं और इसका कुल व्यवसाय 96,100 करोड़ रुपये से अधिक है। जयपुर में आयोजित विशेष समारोह में बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय और निदेशक मंडल के सदस्यों ने स्थापना दिवस पट्टिका का अनावरण किया। क्षेत्रीय प्रबंधक उपेंद्र शेखावत ने बताया कि यह समामेलन केंद्र सरकार की पहल पर हुआ है। अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राहक सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंकों के समामेलन से ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।


