इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान स्टेडियम के साउथ वेस्ट स्टैंड में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के समर्थन में फैंस आपस में भिड़ गए। उन्हें वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोका। SMS स्टेडियम में राजस्थान के अलग-अलग शहरों से RR और MI को सपोर्ट करने के लिए उनके फैंस पहुंचे थे। राजस्थान रॉयल्स के एक मासूम फैन ने अपने चेहरे पर टीम के लोगो की पेंटिंग बनवाई हुई थी। मैच के दौरान फैंस ने पूरे जोश के साथ अपनी पसंदीदा टीम को चीयर किया। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर फैंस रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को देखने आए। SMS स्टेडियम में मैच से जुड़ी फोटोज…


