बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की फोटो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। अशोकजी के लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभव सभी दलों के युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। इस मुलाकात की फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक हल्कों में यह मुलाकात चर्चा की विषय बन गई। हालांकि हिमांशु शर्मा ने इसे केवल शिष्टाचार मुलाकात बताया। हिमांशु शर्मा सतीश पूनिया के करीबी माने जाते हैं। पूनिया के कार्यकाल में ही उन्हें भाजयुमो का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन पूनिया के अध्यक्ष पद से हटने के बाद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उनकी जगह अंकित चेची को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया था। वर्तमान में हिमांशु शर्मा के पास बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘तो आप उनके शिविर की ओर चले गए।


