कथक की लय में बंधे नन्हे कदम, बाल भवन के सभी बच्चों को गोद लिया, शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा देंगे

भास्कर न्यूज| लुधियाना विश्व नृत्य दिवस पर संगीता स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा नृत्य उत्सव सीजन 4 बाल भवन के 4 से 14 वर्ष के 45 बच्चों के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक नमस्कार से हुई, जिसके बाद बच्चों ने पहली बार कथक की प्रस्तुति देखी और खुद भी भावों व लय में शामिल होकर शास्त्रीय नृत्य का अनुभव किया। संस्थापक- निदेशक डॉ. संगीता बेदार कुशवाहा ने ऐलान किया कि उनका स्टूडियो अब बाल भवन के सभी बच्चों को गोद लेकर उन्हें सप्ताह में दो बार निःशुल्क नृत्य सिखाएगा। कक्षाएं बाल भवन परिसर में ही होंगी, जिनमें कथक और भारतीय लोकनृत्य की शिक्षा दी जाएगी। डॉ. संगीता स्वयं इन बच्चों को प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है और नृत्य इसके लिए श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने बाल भवन प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *