शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लुधियाना शहर के 38 स्कूलों के प्रिंसिपल जुटे

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड में आयोजित लुधियाना सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (एलएसएससी) की वार्षिक बैठक में 38 स्कूलों के प्रिंसिपलों ने आगामी सत्र के शैक्षणिक मानकों व प्रशिक्षण योजनाओं पर चर्चा की। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता एलएसएससी निदेशक व डीएवी बीआरएस नगर की प्रिंसिपल जसविंदर कौर सिद्धू ने की। सचिव कीर्ति शर्मा, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर हरमीत कौर वड़ैच, डीपी गुलेरिया, अनुजा कौशल व वंदना शाही विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीते वर्ष की रिपोर्ट की समीक्षा कर नई कार्ययोजना बनाई। प्रिंसिपल कीर्ति ने सभी का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *