लुधियाना| राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने किचलू नगर में लूटपाट के मामले में लुटेरों को चंद घंटों में पकड़ने और कीमती सामान बरामद करने के लिए लुधियाना पुलिस की सराहना की। सांसद अरोड़ा ने वीरवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुकानदार का चोरी हुआ फोन लौटाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक छीनी गई नकदी भी लौटा दी जाएगी। अरोड़ा ने पुलिस व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लुधियाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लुटेरों की बिना देरी गिरफ्तारी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।सांसद अरोड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि आप सरकार सभी निवासियों, दुकानदारों व छोटे व्यवसाय मालिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के लिए किचलू नगर क्षेत्र में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) गतिविधियों में वृद्धि की घोषणा की।कहा कि सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ेगी। अरोड़ा ने दुकानदारों को नियमित पुलिस गश्त व स्थानीय व्यापार संगठनों के साथ बेहतर समन्वय सहित बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था का भी आश्वासन दिया


