निजीकरण से मजदूरों के हक पर हमला

लुधियाना| श्री हिन्दू न्याय पीठ ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गांधी नगर स्थित लाला दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में 1886 में शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रवीण डंग ने कहा कि आज भी कई लोग इसकी अहमियत से अंजान दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लुधियाना|अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार बावा और पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने हल्का दक्षिण में 1886 के शिकागो मजदूर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बावा ने कहा कि श्रम का सम्मान ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है । उन्होंने एवन साइकिल्स के ओकार सिंह पाहवा को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी। लुधियाना|नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की सभी शाखाओं ने मजदूर दिवस पर रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम में जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ मार्स ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कामरेड मंगत राम पासला ने निजीकरण, निगमीकरण व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने की मांग की। लुधियाना|सुंदर नगर डिवीजन की बिजली यूनियनों ने मजदूर दिवस पर 220 केवी गोंसगढ़, 66 केवी मेहरबान, 66 केवी नूरवाला, टिब्बा थाना के नए सब स्टेशन और मुख्य दफ्तर में कार्यक्रम कर शिकागो के शहीद मजदूरों को लाल झंडा लहराकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने मौजूदा केंद्र व राज्य सरकारों पर निजीकरण से मजदूर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। लुधियाना|पीएसईबी इम्प्लॉइज यूनियन और फोर्थ क्लास वर्कर्स यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से पीएसईबी मुख्यालय में मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जो यूनियन के पूर्व प्रधान एफपी मोंगा और भारतीय स्टेट बैंक के कॉमेंट्री चेयरमैन नरेश गोर द्वारा किया गया। शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनमोहन सिंह व बलदेव सिंह वालिया ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। लुधियाना | पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया । डिपो नंबर 1 व 2 पर झंडा चढ़ाकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सूबा जॉइंट सेक्रेटरी जगतार ने पंजाब सरकार को चेताया कि अगर 5 मई तक मांगें नहीं मानी तो संघर्ष तेज होगा। लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में जीवन के सभी क्षेत्रों में श्रमिकों के योगदान को स्वीकार करते हुए श्रमिक दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को श्रम की गरिमा का मूल्य और रोजमर्रा के जीवन में परिश्रम के महत्व को समझाना था। लुधियाना|मजदूर दिवस पर वीरवार को बजाज संज मजदूर यूनियन (सीटीयू पंजाब) के बैनर तले कामरेड जगदीश चंद के नेतृत्व में लाल झंडा फहराकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंगत राम पासला ने कहा कि मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद मिले 44 श्रम कानूनों को तोड़कर 4 कोड बिल बना दिए गए हैं। राज्य सरकार ने दैनिक काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए हैं, जो मजदूरों के अधिकारों पर डाका है। इस मौके पर परमजीत सिंह, जगदीश चंद , बलराम सिंह, देव राज वर्मा, अब्देश पांडे, राम धनी, तहसीलदार, सुदेश्वर तिवारी, अजीत कुमार, हरजीत सिंह, सुनील ऋषि, फूल बदन और मुकेश ने भी संबोधित किया। भास्कर न्यूज|लुधियाना अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वीरवार को लुधियाना में अलग-अलग यूनियनों और संगठनों की ओर से शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी मंचों से 1886 में अमेरिका के शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मजदूरों के हक की लड़ाई को दोहराया गया। कार्यक्रमों की अगुवाई कर रहे नेताओं ने सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे संघर्षों के बाद मजदूरों को जो अधिकार मिले थे, उन्हें मौजूदा सरकारें छीन रही हैं। केंद्र और राज्य सरकारों पर निजीकरण, निगमीकरण, ठेका प्रथा बढ़ाने और 8 घंटे की ड्यूटी को 12 घंटे तक करने जैसे फैसलों के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया गया। सीटीयू, रोडवेज कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, रेलवे यूनियन, बिजली यूनियन, पीएसईबी यूनियन, स्कूलों और धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यक्रमों में कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। मजदूरों के वेतन को 26 हजार रुपए करने, पुरानी पेंशन लागू करने, डीए व स्केल रिवीजन जैसी मांगों को दोहराया गया। नेताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग की एकता ही इन नीतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है और अब संघर्ष तेज किया जाएगा। कई यूनियनों ने 20 मई की देशव्यापी हड़ताल और 5 मई की अहम मीटिंग के फैसलों को लेकर चेतावनी भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *