हमारे पास एक बूंद भी पानी नहीं है, हम अन्य राज्य को पानी नहीं देंगे : डॉ. रवजोत सिंह

लुधियाना| लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हमारे पास एक बूंद भी पानी नहीं है, हम हरियाणा या अन्य राज्य को पानी नहीं देंगे। बुधवार को लुधियाना पहुंचे लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने विधायक ग्यासपुरा और दोराहा नगर परिषद के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के साथ पायल हलके में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। बकाया फंड मुहैया करवाकर पानी की समस्या हल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पायल निर्वाचन क्षेत्र में नगर परिषद पायल, नगर परिषद दोराहा और नगर पंचायत मलौद हैं। इन नगर परिषदों/समितियों में कुछ मुद्दे हैं, जिनमें पेयजल का मुद्दा भी शामिल है। इस पर विधायक समेत अन्य नेताओं के साथ चर्चा हुई है। कुछ पर विधायक मनविन्द्र सिंह ग्यासपुरा द्वारा काम किया है तथा कुछ काम होना बाकी है। लंबित कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराकर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *