लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल, भाई रणधीर सिंह नगर के फास्ट बॉलर शिवेन सूद ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी 3 रही। शिवेन की सिलेक्शन लुधियाना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गए ट्रायल्स से हुई थी। इन ट्रायल्स में लुधियाना जिले के करीब 200 क्रिकेटरों ने भाग लिया था। शिवेन ने पिछले साल अंडर-14 प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में उनकी टीम विजेता बनी थी। यह जानकारी उनके कोच और स्कूल के क्रिकेट इंचार्ज अमनदीप सिंह ने दी। स्कूल मैनेजमेंट ने शिवेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


