मजदूर दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी

लुधियाना| स्कूल ने मजदूर वर्ग के प्रयासों को सलाम करने के लिए श्रम के बिना कुछ भी समृद्ध नहीं होता थीम पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। शिक्षकों ने बच्चों को मजदूर दिवस और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने अपने घरों और स्कूल परिसर में मेड, ड्राइवरों, चपरासी, गार्ड, माली, इलेक्ट्रीशियन आदि जैसे सहायकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्री-प्राइमरी ब्लॉक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मजदूरों की पोशाक पहनी और प्राइमरी सैक्शन के छात्रों ने मजेदार रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर इस दिन को मनाया। उन्होंने थैंक यू कार्ड बनाए। ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि हम सभी को मज़दूर वर्ग की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करना और उसकी सराहना करना सीखना चाहिए। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *