बीबीए और बीसीए के 1छात्रों ने अक्षय तृतीया फेस्ट में हिस्सा लिया

लुधियाना| जीजीएनआईएमटी, घुमार मंडी के बीबीए और बीसीए के 16 से अधिक छात्रों ने अक्षय तृतीया फेस्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने आभूषण प्रदर्शन, ग्राहक प्रश्नों का समाधान और बिलिंग जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। इस अनुभव से छात्रों को प्रोफेशनल रिटेलिंग, ग्राहक सेवा और सॉफ्टवेयर संचालन की जानकारी मिली। संस्था निदेशक प्रो. मंजीत सिंह छाबड़ा ने लाइव प्रोजेक्ट्स को टीमवर्क और नेतृत्व के लिए जरूरी बताया। प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत सिंह ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास का हिस्सा कहा। गगनदीप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आत्मविश्वास बढ़ा, जबकि मुस्कान और नेहा ने ग्राहक सेवा में अनुभव को बेहद उपयोगी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *