लुधियाना| नगर निगम (एमसी) ने गुरुवार को गुरदेव नगर क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम ने जेसीबी की मदद से दीवारों व पिलरों को गिरा दिया। नगर निगम जोन डी के भवन शाखा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत मिली थी। मालिक ने नगर निकाय से आवासीय भवन योजना स्वीकृत करा ली थी, लेकिन वह उस स्थान पर व्यावसायिक निर्माण कर रहा था। नगर निगम ने पहले भी दो बार अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था। लेकिन मालिक ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निगम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वे मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू करेंगे।


