चन्नी बोले-लुटेरे नहीं पकड़े तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, उधर 3 काबू

भास्कर न्यूज |लुधियाना पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने किचलू नगर स्थित डिपार्टमेंट स्टोर में लूट की घटना पर आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लूट करने वाले जल्द नहीं पकड़े गए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को चार आरोपी किचलू नगर स्थित एवी इंटरनेशनल स्टोर में घुस गए थे। इन लोगों ने तेजधार हथियार की नोक पर डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक विनीत अनेजा व उसकी पत्नी आरती अनेजा से 10 हजार रुपए कैश व 2 मोबाइल लूट लिए थे। इस घटना के बाद वीरवार को लुधियाना पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और लॉ एंड ऑर्डर फेल बताया। डीसीपी स्नेह दीप शर्मा ने बताया कि चार बदमाशों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे साथी गांव रज्जोवाल निवासी गोलू की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान गांव चाहड़, लाडोवाल के रहने वाले जगजीत सिंह, गांव रज्जोवाल निवासी बबलू व समीर के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने लूटे हुई 4 बाइक व 4 मोबाइल बरामद किए हैं। गांव रज्जोवाल निवासी गोलू की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई वारदात कबूली हैं। लुधियाना पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के साथ राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह व एमएलए लाड्‌डी शेरोवालिया, भारतभूषण आशू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *