जालंधर |एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में विदाई- समारोह का आयोजन करवाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा उपस्थित हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि विद्यार्थियों के कॉलेज छोड़कर जाने पर मन उदास भी होता है लेकिन जिंदगी के नए सफर की और उड़ान भरने की उनकी तैयारी देखकर मन से उनके लिए दुआएं भी निकलती है। इस दौरान हरसिफत, शिवम करणवीर एवं अक्षत शर्मा ने दोस्ती, प्यार और यादों की थीम के आधार पर गीतों की प्रस्तुति दी। गुरमहक एवं कुशल ने कविता की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने विदाई-समारोह के अवसर पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। मेहताब ने अपने सीनियर्स को विदाई-भाषण में कहा कि निश्चित रूप से आपसे हमने बहुत कुछ सीखा है और हम कोशिश करेंगे कि आपसे जो संस्कार, धैर्य एवं विनम्रता हमने सीखी है उसको आत्मसात करते हुए हम अपने जूनियर्स को भी उस राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हेड ब्वायय शिवांश दुआ और हेड गर्ल नंदिनी बजाज ने सीनियर्स क्लासेस की ओर से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि से जो अनुभव एवं मंच हमें इस कॉलेज ने प्रदान किया है निश्चित रूप से उसने हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद मॉडलिंग के दो सेशन के बाद मिस एपीजे हरसिफत कौर, मिस्टर एपीजे शिवांश दुआ, मिस एलीगेंट असमी, मिस्टर हैंडसम वैभव, बेस्ट ड्रैस ब्वायज़ गुरशान, बेस्ट ड्रेस गर्ल्स हर्षिता, बेस्ट रैंप वॉक के लिए रवनीत और मिस साइनीश्योर हरसिमर को चुना गया। इस दौरान यहां डॉ. सुनीत कौर, डॉ. पायल अरोड़ा एवं गरिमा अरोड़ा भी मौजूद रहीं।


