भास्कर न्यूज | जालंधर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन जालंधर की तीनों शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से पॉवर हाउस के बाहर 1 मई 1886 में शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मजदूर दिवस पर सम्मेलन करवाया गया। कामरेड तरसेम लाल व कामरेड चरणजीत ने मंच की अध्यक्षता की। प्रोग्राम की शुरुआत पर सभी सदस्यों ने पहलगाम में शहीद सैलानियों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। कामरेड हरचरण सिंह, अशोक सैनी, ऋतु, मुकेश कुमार, भरत सिंह नेगी, हरिमुनी, ब्रिजेश कुमार, गुरदयाल दास, प्रधान परमिंदर, बलदेव राज ने कहा कि 1 मई 1886 में शिकागो में मजदूरों द्वारा काम करने के घंटे निर्धारित करने को लेकर शांतिमय तरीके से सफेद झंडे लेकर हड़ताल की थी। परंतु तत्कालीन सरकार द्वारा मजदूरों की हड़ताल तोड़ने के लिए गोलियां चलाई गई। तब से लेकर आज तक मजदूर अपनी हर मांग के लिए कुरबानी के प्रतीक लाल झंडे को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वहीं एनआरएमयू ने पुरानी मांगों को लेकर सदस्यों से बातचीत की और रेलवे मे होने वाले निजीकरण, नई भर्ती न करने, 8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी आदि जैसे मुद्दों के साथ साथ मंडल स्तर तथा लोकल मुद्दों पर चर्चा की।


