जालंधर | ओसेन क्रिकेट क्लब और जीएनडी क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 क्रिकेट खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओसेन क्रिकेट क्लब की टीम ने 195 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी करते हुए मन्नू ने 33 गेंदों में 63, अक्षय ने 22 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनडी क्रिकेट क्लब की टीम 183 स्कोर ही बना पाई। गेंदबाजी करते हुए मनू, कर्मा, अक्षय ने 2-2 विकेट हासिल की। मनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


