मुक्तसर के घर में लगी आग:काम करने बाजार गए थे परिजन, कमरा पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

पंजाब के जिला मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में आज शार्ट सर्किट के चलते एक घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गिद्दड़बाहा के ठाकुर मुहल्ला निवासी परमजीत कौर पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। आज भी वह और परिवार के सदस्य काम करने के लिए बाजार गए थे, तभी उन्हें पता चला कि उनके घर में आग लग गई है। जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि घर का सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से पेटी, अलमारी, बिस्तर, सोफा, फ्रिज, एलसीडी सहित अन्य जरूरी सामान के अलावा 9 हजार की नकदी भी जल गई। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में उन्हें लाखों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है। आग के असर से उनके रहने वाला एकमात्र कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जो किसी भी समय गिर सकता है। पीडि़त परिवार ने आग लगने से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *