फतेहगढ़ साहिब में आधा दर्जन पुलिस कर्मी सस्पेंड:MLA के पीए को थप्पड़ मारने का मामला, डीएसपी बोले- विभागीय जांच होगी

फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में शनिवार को नगर कौंसिल चुनावों के दौरान एक पोलिंग बूथ से वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी दो युवकों से धक्का मुक्की करते हुए उन्हें थप्पड़ मार रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और इसमें जहां आप सरकार पर सवाल उठे थे तो वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा था। इस वीडियो के बाद सभी आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए भी लिखा गया है। अमलोह के डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 9 में दो पक्षों में तकरारबाजी हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दो युवकों से धक्का मुक्की की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। वीडियो में जो पुलिस कर्मी ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। विभागीय जांच के लिए सीनियर अफसरों को लिखा गया है। बूथ कैप्चरिंग का लगा था आरोप गौरतलब है कि अमलोह नगर कौंसिल चुनावों में मतदान के समय वार्ड नंबर 9 में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा था। कांग्रेसी वर्करों ने विरोध किया था। इसी बीच आप और कांग्रेसी वर्करों में झगड़ा भी हुआ था। इसी बीच पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जब दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ा तो दो युवकों से धक्का मुक्की और थप्पड़ मारने की वीडियो सामने आई थी। इनमें एक युवक अमलोह से आप आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग का पीए बताया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *