फिरोजपुर सांसद का अमित शाह पर हमला:शेर सिंह घुबाया बोले- अंबेडकर को लेकर टिप्पणी पर माफी मांगे, संघर्ष करने की दी चेतावनी

डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी करने को लेकर फाजिल्का में फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईl फिरोजपुर सांसद ने जहां देश के गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले पर माफी मांगने की मांग रखी गई, वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज किए मुकदमे को लेकर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए संघर्ष करने की चेतावनी दी है l सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि देश के ग्रह मंत्री अमित शाह द्वारा डा. भीम राव अंबेडकर के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कियाl जिसके चलते उनके द्वारा पार्लियामेंट में इसका विरोध किया गयाl इस मामले में मांग की गई कि ग्रह मंत्री अपनी गलती स्वीकार करे और माफी मांगेl उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शांतिमय ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था l जिसमें गेट पर भाजपा के सांसद घेरा डाल कर खड़े थे कि इस दौरान अंदर जाने को लेकर हुई धक्का मुक्की में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l हालांकि उनके द्वारा उनका रास्ता रोकने का तर्क दिया गया l लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई l उन्होंने कहा कि भाजपा की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l उन्होंने इस मुद्दे पर सड़कों पर उतर संघर्ष करने की चेतावनी दी हैl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *