झारखंड में 4 मई तक आंधी-बारिश से राहत नहीं:40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी, पिछले 24 घंटे में धनबाद सबसे ज्यादा 38.6mm बारिश

झारखंड में बुधवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आंधी-बारिश की ये स्थिति 4 मई तक रह सकती है। राज्य में शुक्रवार और शनिवार को उत्तर-पश्चिम हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं, रविवार को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में हुई पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 38.6 एमएम पुटकी(धनबाद) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई नीचे बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए… 1 मई को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि पिछले 24 घंटे के दौरान यानी गुरुवार को हजारीबाग, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, पलामू समेत कई जिलों में तेज हवा, गर्जन के साथ जम कर बारिश हुई। पलामू में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 38.6 एमएम पुटकी(धनबाद) में रिकॉर्ड की गई। दरअसल, प्रदेश के मौसम में इस तरह का बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से देखने को मिल रहा है। आगे कैसा रहेगा मौसम गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *