बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बालोद| बालोद-दुर्ग मार्ग पर ग्राम पड़कीभाट पोण्डी चौक के पास बाइक की टक्कर से घायल हुए सुकालुराम (65 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को पोण्डी चौक पड़कीभाट में सुकालुराम पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान परसदा की ओर से आ रहें बाइक चालक नोमेन्द्र ने टक्कर मार दी। बाइक से टकराने के बाद सुकालु के सीना, पेट, पैर, हाथ, सिर व कमर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराए थे। बुधवार को बालोद थाने में बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *