अमृतसर | थाना सी डिवीजन पुलिस ने सील तोड़कर उसारी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि दविंदर सिंह निवासी हंसली बाजार पीएनबी बैंक हंसली बाजार के सामने नाजायज रूप से बिल्डिंग बनाने के आरोप में 21 अप्रैल को बिल्डिंग को सील किया था। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ओर से चेकिंग के दौरान देखा गया कि 25 अप्रैल को आरोपी ने सील तोड़कर अंदर उसारी का काम शुरू कर दिया है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


