अमृतसर| लोक भलाई मंच की ओर से अध्यक्ष अजीत सिंह वालिया की अध्यक्षता में मंच के मुख्य दफ्तर कच्ची मिट्टी रोड एकता नगर ढपई में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे हिंदूओं की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद लाल झंडा फहराया गया। इसमें बलबीर सिंह झामका, मदन जीत सिंह, इकबाल सिंह मोहकमपुरा, मास्टर सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर लखविंदर सिंह लखा, गुरमेज सिंह, किशन लाल, संदीप सिंह, संदीप कुमार, रमन, नेकी कुमार आदि मौजूद थे।


