अमृतसर| महाजन सभा शिवाला बाग भाइयां की तरफ से 92 वां मासिक राशन वितरण समारोह करवाया। प्रधान राणा महाजन की अध्यक्षता में शरीफ पूरा निवासी सुरेंद्र महाजन के निवास स्थान पर हुए समारोह में कई लोग पहुंचे। महामंत्री नरेश गुप्ता ने गायत्री मंत्र के साथ सभा की शुरुआत करते जरूरतमंद परिवारों की संख्या को बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि सेवा कार्य और बढ़ाया जाए। इस मौके पर अविनाश महाजन, सतीश महाजन, सतपाल महाजन, तिलक राज गुप्ता, वरिंदर महाजन, सतीश बिल्ला, सुदेश महाजन, वीके गुप्ता, सुमित महाजन, रमेश कांता आदि मौजूद थे।


