अमृतसर| मजदूर दिवस पर पीसीएमएसआरयू द्वारा समारोह आयोजित किया गया। इसमें 80 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर यूनिट सचिव प्रभजीत, यूनिट अध्यक्ष विशाल उप्पल, गौरव गोगिया, अतुल, अनिल शुक्ला व कृष्ण ओबेरिया ने भी विचार पेश करते हुए कहा कि सरकार द्वारा श्रम कानूनों में संशोधन के मुद्दे पर एफएमआरएआई-सीआईटीयू के तहत पीसीएमएसआरयू द्वारा आगामी 20 मई को आंदोलन शुरू करने के तहत भूख हड़ताल करेगी। बैठक में इसे लेकर भी चर्चा की गई ।


