बुजुर्गों को नहीं मिली अप्रैल महीने की पेंशन, सरकार के खिलाफ जताया रोष

अमृतसर| सरकार की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए दी जाने वाली 1500 महीना पेंशन अप्रैल बीतने के बाद भी नहीं मिली। जिसको लेकर बुजुर्गों में रोष पाया जा रहा है। भाजपा के पूर्व पार्षद अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में बुजुर्गों ने मिलकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसी दौरान बुजुर्गों ने पंजाब सरकार को जमकर कोसा। भल्ला कालोनी वासी दलबीर कौर, मनजीत कौर वासी धर्मपुरा, बलविंदर सिंह वासी करतार नगर, गुरबक्श सिंह वासी भल्ला कालोनी, तरसेम सिंह निवासी 21 क्वाटर, जसपाल सिंह गांव सराय अमानत खा, तरसेम लाल, हरमन सिंह, लक्खा सिंह गांव बासरके, प्रकट सिंह गुरु की वडाली और रवेल सिंह ने रोष दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना नाम चमकाने के चक्कर में रोजाना करोड रुपए के होल्डिंग राज्य में लगवा रहे है। परंतु बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाना तो दूर पिछली पेंशन भी नहीं भेजी। वहीं पूर्व भाजपा पार्षद अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने अप्रैल और मई महीने की पेंशन नहीं डाली तो बुजुर्गों को साथ लेकर सड़क जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *