जीएनडीयू में दाखिला प्रक्रिया 8 मई से शुरू

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में 2025-26 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.gndu.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा बीए, बीएससी, एमए, एमएससी सहित कई कोर्सों में दाखिले के लिए जरूरी है। परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसकी अवधि 2 घंटे की होगी। अमृतसर स्थित आईबीटी इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर जतिंदर कुमार ने बताया कि संस्थान के छात्रों ने जीएनडीयू प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्मार्ट और वैज्ञानिक कोचिंग से कई छात्रों को अच्छे अंक मिले हैं। आईबीटी इंस्टीट्यूट 7 मई से यूकैट तैयारी बैच शुरू कर रहा है। जो छात्र जीएनडीयू में दाखिला लेना चाहते हैं, वे समय पर फॉर्म भरें और तैयारी शुरू करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *