सेनाओं को फ्रीहैंड निर्णय का विकल्प देना सराहनीय : संधू

अमृतसर| भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंकवाद के खिलाफ करारा जवाब देने की खुली छूट दिए जाने के निर्णय को सराहनीय कदम करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय ने पाकिस्तान में खौफ पैदा कर दिया है। ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश व जनता की सुरक्षा को लेकर की गई उच्च स्तरीय बैठक में तीनों सेना प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हमले का टारगेट और समय सेना खुद तय करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर दृढ़ है और आतंक का साथ देने तथा उनका पोषण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के सुर पूरे देश में वही हैं, जो पाकिस्तान के अंदर उनकी सरकार के मंत्रियों और पाकिस्तान की मीडिया की भाषा है। केंद्र की मोदी सरकार की एक ही स्पष्ट नीति है कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *