साइकिल रैली निकाली, पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश

बालोद| भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बालोद ने पर्यावरण और जल संरक्षण के संदेश के लिए साइकिल रैली निकाली। रैली सुबह 7 बजे सरदार पटेल मैदान से शुरू हुई। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सभापति राजूभाई पटेल, पार्षद दीपक जैन, जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा और प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बुनियादी हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और स्वामी आत्मानंद विद्यालय दुधली के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और लीडर्स सहित कुल 53 प्रतिभागी शामिल हुए। सभी प्रतिभागी पर्यावरण और जल संरक्षण के नारे लिखे बैनर और तख्तियों के साथ साइकिल पर निकले। रैली दल्ली चौक, नया बस स्टैंड, जिला अस्पताल, पीजी कॉलेज, जिला जेल होते हुए पर्यावरण पार्क बालोद पहुंची। यहां गोष्ठी हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। यह रैली भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *