यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज उतरेंगे फाइटर प्लेन:देश में पहली बार नाइट लैंडिंग शो, राफेल-जगुआर से एयरफोर्स दिखाएगी ताकत

यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज, शुक्रवार को भारतीय वायुसेना अपना दम-खम दिखाएगी। वायुसेना के मिराज, राफेल और जगुआर फाइट प्लेन उतरेंगे। यह अभ्यास दो दिन चलेगा। शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर करीब साढ़े तीन किमी की हवाई पट्‌टी तैयार की गई है। जलालाबाद क्षेत्र के गांव पीरू के पास शुक्रवार सुबह 11:30 से 1 बजे तक फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेकऑफ करेंगे। शाम 7 से 10 बजे तक नाइट लैंडिंग शो होगा। अगले दिन, शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हवा में कलाबाजियां खाएंगे। हालांकि नाइट शो नहीं होगा। शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, देश में पहली बार हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग शो होगा। हवाई पट्‌टी को वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई-इंटेंसिटी रनवे लाइट्स, ऑटोमेटेड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, और 250 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी इमरजेंसी में यह पट्टी तुरंत रनवे में बदल सकती है। यहां एक अस्पताल भी बनाया गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36 हजार 230 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। इसका 50-60 किलोमीटर का हिस्सा जलालाबाद क्षेत्र से होकर गुजरेगा। देखें 3 तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *