रामगढ़ जिले के पतरातू हफूआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम की है। तीनों बच्चे पंचायत भवन के पास से बकरियों को घर वापस ला रहे थे। घटना में अविनाश कुमार मुंडा, मोहित कुमार मुंडा और विक्की कुमार मुंडा वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोग तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अविनाश कुमार मुंडा को मृत घोषित कर दिया। मोहित कुमार और विक्की कुमार को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ भेजा गया है। घटना से परिजनों में शोक की लहर है।


