लातेहार में वज्रपात का कहर:ईंट भट्ठे में काम करते समय एक मजदूर की मौत, चार लोग घायल; दो बच्चे भी शामिल

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम वज्रपात से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चटूवाग गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूर महाबली भुइयां (32) की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे 7 वर्षीय छोटू कुमार और 12 वर्षीय सिंटू कुमार भी शामिल हैं। अन्य घायल 28 वर्षीय राहुल कुमार और 36 वर्षीय आशीष राम हैं। सभी घायल लेस्लीगंज के निवासी हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मृतक महाबली को ग्रामीणों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर सुरेंद्र कुमार और डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। महाबली अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। सकेंद्र महतो के इस ईंट भट्ठे में कई नाबालिग मजदूर काम कर रहे हैं। बालूमाथ अंचल अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार, आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासन भट्ठे की वैधता और मजदूरों की आयु की जांच करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *