लुधियाना में दंपती को कार ने मारी टक्कर:पत्नी की मौत, पति चला रहा था स्कूटी, गाड़ी ड्राइवर फरार

लुधियाना में सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। रायकोट से सुधार जा रहे एक्टिवा सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बडूंदी गांव की रहने वाली जसवीर कौर के रूप में हुई है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल के अनुसार, पीड़ित जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू काम के लिए रायकोट से सुधार जा रहा था। वह एक्टिवा चला रहा था और उसकी पत्नी पीछे बैठी थी। कार चालक मौके से फरार हलवारा सूए के पास मेन रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार (नंबर PB10JY7833) ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जसवीर कौर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान मौत घायल जसवीर कौर को लुधियाना के दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना सुधार में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *