फाजिल्का के गांव बाधा में पशुओं की तूड़ी वाले नोहरे में अचानक आग लग गई l आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में अंदर पड़ी 10 ट्राली तूड़ी जलकर राख हो गई l हालांकि मौके पर गांव के लोगों ने पानी की बाल्टियां भर आग पर काबू पाने का प्रयास किया l लेकिन हालात बेकाबू होते देख मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुलानी पड़ी l जानकारी को अनुसार कमरे में करीब चार पशु बंधे हुए थे जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला गया l गांव के रहने वाले कब्बी वारवल ने बताया कि गांव के रहने वाले वणजारा सिंह के घर के साथ बने तूड़ी वाले कमरे में 10 से 15 ट्राली तूड़ी पड़ी हुई थी l कमरे में बंधे हुए थे पशु इसके साथ कुछ सूखी लकडियां भी पड़ी थी l हालांकि इसी कमरे में उनके द्वारा चार पशु बांधे हुए थे l रात में अचानक तूड़ी वाले कमरे में आग लग गई l रात के समय तूफान बहुत तेज था, जिस वजह से आग बेकाबू हो गई l फायर ब्रिगेड ने पाया काबू उन्होंने कहा कि लोगों ने पानी की बाल्टियां भर आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया l लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आई l जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया l इस घटना के दौरान करीब 10 ट्राली तूड़ी जहां जल गई वहीं सूखी लड़कियां भी जलकर राख हो गई l वहीं मौके पर कमरे में बंधे पशुओं को सुरक्षित बार निकाल लिया गया l फायरमैन रजनीश का कहना है कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे l जिस दौरान आग काफी भयानक थी l और उन्हें आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटा लगा l आग कैसे लगी है, इसके कारण अभी सामने नहीं आ पाए हैं l


