पूर्व मंत्री राठौड़ बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा गणित में कमजोर:सरकार ने 22 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे, 82 हजार नौकरियों का कैलेंडर पहली बार जारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा गणित में कमजोर हैं। प्रदेश में 22 हजार नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं, 82 हजार नौकरियों का पहली बार कैलेंडर जारी हुआ है। मुख्यमंत्री का एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। यह बात भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने डोटासरा द्वारा हाल ही नौकरियों को लेकर उठाए सवाल पर कही। राठौड़ रविवार को यहां राजपूत समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर गेस्ट के आए थे। राठौड़ ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतत्व में जनहित में अच्छा काम कर रही है। एक लाख करोड़ की आधारभूत संरचना के शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं। सरकार ने एक लाख नौकरियां दी हैं। सरकार ने ईआरसीपी को मूर्तरूप देने का काम किया है। एक साल में पारदर्शिता से काम किया। 100 से ज्यादा प्रतिभाओं का सम्मान किया पूर्व मंत्री राठौड़ ने जिला मुख्यालय पर राजपूत समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से ज्यादा प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 101 सिलाई मशीन वितरित की। इससे पहले भाजपा नेता चंद्रवीर सिंह चौहान आदि ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *